16/06/2021
भोलानाथ नगर मेन रोड का नामकरण लाला सूरज भान जैन के नाम से किया गया।

शाहदरा(रमन भाटिया)/यहां भोलानाथ नगर मेन रोड( नियर स्टेट बैंक) का नामकरण लाला सूरज भान जैन के नाम पर कर दिया गया। ज्ञात हो कि स्वर्गीय जैन साहब जनसंघ के समय से ही पार्टी के साथ जुड़े हुए थे और पूर्वी दिल्ली के महापौर निर्मल जैन जी उन्हीं के सपुत्र हैं। स्व. सूरज भान जी आपात काल में जेल में भी रहे और सामाजिक कार्यों में भी अग्रणीय रहे। इस सड़क के नामकरण का पुण्य कार्य भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा हर्षवर्धन द्वारा वर्चुअल लिंक द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता श्री वेद व्यास महाजन, श्री धर्मवीर शर्मा( राष्ट्रीय सचिव लोकतंत्र सेनानी संघ ) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।भाजपा शाहदरा जिला अध्यक्ष श्री रामकिशोर शर्मा और वरिष्ठ नेता श्री विजय कपूर सहित कई भाजपा व संघ परिवार के लोग भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद करते हुए निर्मल जैन ने कहा कि यह पुण्य कार्य पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के आशीर्वाद से पूर्ण हुआ है।

 उन्हें आज इस बात की खुशी भी है कि पार्टी और पूर्वी दिल्ली नगर निगम प्रशासन ने इस सड़क का नाम उनके पिता लाला सूरज भान जैन के नाम करके स्व. जैन साहब को अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है,जिसके लिए वह सभी के सदैव आभारी रहेंगे। कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए श्री धर्मवीर शर्मा ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि इस पावन अवसर पर उनको भी स्व. जैन साहब जैसे संघ परिवार के निष्ठावान कार्यकर्ता और आपातकाल बंदी लोकतंत्र सेनानी को अपनी श्रद्धांजलि देने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान जेल में रहे पार्टी के लोगों को सम्मान देकर भाजपा ने लोकतंत्र के सच्चे प्रहरियों को सम्मान किया है। जिन लोगों ने आपातकाल के काले दौर में तत्कालीन सरकार केअलोकतांत्रिक कदमों का विरोध किया उनको कांग्रेस की दमनकारी सरकार ने जेलों में डाल कर कष्टदाई अमानवीय यातनाएं दी जिसके लिए देश की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। भाजपा नेता कृष्ण गोपाल शर्मा, श्रीमती पूनम अरोड़ा,विशालभारद्वाज, अशोक आहूजा,जैन समाज से श्री धर्मपाल जैन और रमेश जैन सहित कई गणमान्य लोग भी इस कार्यक्रम के साक्षी बने।


Enter your Comments :-
Comments  
  
Name :  
  
Email :  
  
 
     





गीता भवन में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर. Dcp रोहित मीणा ने किया डॉक्टरों का सम्मान.

शाहदरा(रमन भाटिया)/ यहां श्री गीता भवन,भोलानाथ नगर में चौ.रामलाल भाटिया चैरिटेबल ट्रस्ट और नव निर्मित गीता भवन सभा के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन किया गया. इस कैंप में लोगों के BP, शुगर जांच, खून की जांच और नेत्र जांच की व्यवस्था की गई थी. शिविर में शाहदरा जिला के पुलिस उपायु


श्री नंदा शिव मंदिर में होली मंगल मिलनऔर कवि सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया. शाहदरा (रमन भाटिया)

यहां विश्वास नगर में स्थित श्री नंदा शिव मंदिर में होली मंगल मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह का आयोजन मंदिर प्रबन्धक कमेटी के द्वारा किया गया था. कार्यक्रम में विख्यात कवियों ने भी अपने काव्य पाठ से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया.


श्री वीरेंद्र सचदेवा और संजय गहलोत ने किया गीता भवन धर्मार्थ डिस्पेंसरी का लोकार्पण.

शाहदरा,(रमन भाटिया)/यहां स्थित गीता भवन (श्री राधा कृष्ण)मंदिर में धर्मार्थ डिस्पेंसरी का शुभारम्भ किया गया. मन्दिर के पुजारी पंडित राजेश गौड़ ने पूरे धार्मिकविधि-विधान से हवन करवाकर कार्यक्रम का श्री गणेश किया.श्री वीरेंद्र सचदेवा(कार्यकारी अध्यक्ष भाजपा,दिल्ली प्रदेश),श्री संजय गहलौत(


कोई भी देश अपनी उत्तम शिक्षाऔर शिक्षकों की श्रेष्ठता से ही महान होता है-अश्विनी भाटिया

रामगढ़,अलवर (रमन भाटिया)/यहां ग्राम गढ़ी में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गत दिनों वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन सफलता पूर्ण संपन्न हो गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अश्विनी भाटिया (एडवोकेट ) रहे जो कि चौधरी रामलाल भाटिया चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष भी हैं और इसी गांव के मूल निव


दिल्ली बार कौंसिल के नवनिर्वाचित चेयरमैन श्री राकेश सेहरावत का किया गया हार्दिक अभिनंदन।

दिल्ली (अश्विनी भाटिया)/यहां दिल्ली बार कौंसिल के नवनिर्वाचित चेयरमैन श्री राकेश सेहरावत का स्थानीय अधिवक्ताओं ने नागरिक अभिनंदन किया।समारोह में शाहदरा बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव प्रवीण चौधरी विशेष रूप से उपस्थित हुए। ज्ञात हो कि श्री सेहरावत को दिल्ली बार कॉन्सिल का निर्विरोध रूप से चेयरमैन निर्वाच


श्री कृष्ण को पूजने से अधिक उनके दिखाए मार्ग पर चलने में ही हमारा कल्याण।

शाहदरा(रमन भाटिया)।भगवान श्री कृष्ण के अवतरण दिवस (कृष्ण जन्माष्टमी) को स्थानीय राधा कृष्ण मंदिर, गीता भवन में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कोविड -19 के कारण इस बार भी मंदिर के बाहर से ही श्रद्धालुओं और भक्तों ने भगवान श्री कृष्ण जी के दर्शन लाभ कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर बड़े सुंदर मंदिर को सजाया गया


अफगानिस्तान भी हुआ हिन्दू -सिख विहीन राष्ट्र। क्या इस्लाम प्रेम और शांति का पैगाम देता है?

दिल्ली(अश्विनी भाटिया)/आज से 14 सौ वर्ष पूर्व अस्तित्व में आया इस्लाम अब तक कई सभ्यताओं और राष्ट्रों को निगल चुका है। दूसरी सभ्यताओं और धार्मिक मान्यताओं को नेस्तनाबूद करने की प्रक्रिया अभी भी जारी है।अफगानिस्तान राष्ट्र का ताजा उदाहरणआज हमारे सामने है जो अब पूरी तरह से गैर मुस्लिम यानि हिन्दू -सिख विहीन


आर एस चौधरी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद लोगों को फ्री राशन और राखी का वितरण।

दिल्ली(रमन भाटिया)।यहां गीता भवन,भोलानाथ नगर, शाहदरा में आर एस चौधरी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा लगभग 500 गरीब परिवारों को फ्री राशन और राखी का वितरण किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर श्री श्याम सुंदर अग्रवाल जी रहे।


देश विभाजन और लाखों लोगों की हत्या के लिए गांधी,नेहरूऔर जिन्ना दोषी।

दिल्ली(अश्विनी भाटिया)/आज से 74 वर्ष पूर्व जहां भारत को अंग्रेजी साम्राज्य से मुक्ति मिली,वहीं भारत को विभाजन का दर्द भी मिला। को धार्मिक हिन्दू- मुस्लिम आधार पर दो टुकड़ों में विभाजित करवाने के जिम्मेदार नेहरू और मोहम्मद अली जिन्ना को जहां राजसत्ता मिली वहीं करोड़ों लोगों को अपने ही देश में शरणार्थी बन ज


ममता ने संवैधानिक मर्यादाओं को किया तार-तार।बंगाल की हिंसा को सरकार का संरक्षण।- विजयवर्गीय

दिल्ली(अश्विनी भाटिया)/ दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय महासचिव और बंगाल के प्रभारी श्री कैलाश विजयवर्गीय ने सुलगते बंगाल विषय पर 'देश के साथ एक संवाद' कार्यक्रम को VC के माध्यम से पार्टी के कार्यकर्त्ताओं को संबोधित किया।