24/03/2018
उत्तरी दिननि ठेकेदारों की बकाया राशि का शीघ्र भुगतान करेगा- तिलक राज कटारिया

दिल्ली (अ. भा.) उत्तरी दिल्ली नगर निगम अपने नागरिकों को आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध करवाने में अब कोई भी बाधा नहीं आने देगा। यह आश्वासन स्थायी समिति के अध्यक्ष तिलक राज कटारिया ने निगम मुख्यालय सिविक सेंटर में निगम ठेकेदारों के साथ एक बैठक के बाद कही। श्री कटारिया ने कहा कि पिछले लम्बे समय से वित्तीय संकट के कारण निगम के ठेकेदारों के किये गए काम का भुगतान न होने के कारण विकास कार्य भी अवरुद्ध हुए पड़े थे।इससे जनता को भी नागरिक सुविधाओं से वंचित होना पद रहा था।

उन्होंने बताया कि ठेकेदारों का उत्तरी दिल्ली नगर निगम पर 450 करोड़ रुपया बकाया है जिसको शीघ्र चुकता किये जाने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 50 करोड़ रूपये की राशि ठेकेदारों को भुगतान हेतु जारी की जा रही है। कटारिया ने कहा कि ठेकेदार निगम जैसे स्थानीय निकाय का एक महत्वपूर्ण अंग है जिनके बिना नागरिक  सुविधाओं को उपलब्ध नहीं करवाया जा सकता और ठेकेदारों की परेशानी को वह भलिभांति समझ सकते है। उन्होंने सभी ठेकेदारों से यह अपील भी की कि वे लोग अब निगम के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में जी जान से जुट जाएँ ताकि जनता को सभी नागरिक सुविधाओं को अविलम्ब उपलब्ध करवाया जा सके। बैठक में उपस्थित ठेकेदारों ने भी उन्हें इस बात का आश्वासन दिया कि वे विकास के काम को पूरा करने में कोई कोताही नहीं बरतेंगे और निगम प्रशासको के विश्वास पर खरे उतरेंगे। इस बैठक में अतिरिक्त आयुक्त सुश्री रेनू जगदेव ,अतिरिक्त आयुक्त श्री एस के भंडारी भी उपस्थित थे।  श्री कटारिया ने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम अपने नारिकों को सभी आवश्यक सुविधाओं को उपलब्ध करवाने के लिए कटिबद्ध है और वह हर सम्भव इसको पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। 



Enter your Comments :-
Comments  
  
Name :  
  
Email :  
  
 
     





गीता भवन में हॉऊस - टैक्स कैम्प में बड़ी संख्या में लोगों ने पैनल्टी माफ़ी योजना का लाभ उठाया।

शाहदरा [रमन भाटिया ] यहां गीता भवन ,भोलानाथ नगर में 2 फरवरी को पूर्वी दिल्ली नगर निगम के शाहदरा दक्षिणी जॉन के सम्पत्ति कर विभाग द्वारा कर संग्रह हेतु एक दिवसीय कैम्प लगाया गया। यह कैम्प शाहदरा वार्ड के निगम पार्षद और पुदिननि में सदन नेता श्री निर्मल जैन ने जनता की सुविधा के लिए लगवाया । ज्ञात हो कि पूर्वी दि


उत्तरी दिननि ठेकेदारों की बकाया राशि का शीघ्र भुगतान करेगा- तिलक राज कटारिया

दिल्ली (अ. भा.) उत्तरी दिल्ली नगर निगम अपने नागरिकों को आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध करवाने में अब कोई भी बाधा नहीं आने देगा। यह आश्वासन स्थायी समिति के अध्यक्ष तिलक राज कटारिया ने निगम मुख्यालय सिविक सेंटर में निगम ठेकेदारों के साथ एक बैठक के बाद कही। श्री कटारिया ने कहा कि पिछले लम्बे समय से वित्तीय संकट के कार


पूर्वी दिल्ली नगर निगम में करोड़ों की अवैध उगाही पर अधिकारी और पार्षद मौन क्यों ?

शाहदरा [ सजगवार्ता ] पूर्वी दिल्ली नगर निगम के अभियंताओं और अधिकारियों की खुली लूट के आगे जहां जनता विवश है वहीं निगम पार्षद नत मस्तक हुए पड़े हैं। इस स्थानीय निकाय के अंतर्गत शाहदरा उत्तरी और शाहदरा दक्षिणी जोन आते हैं और दोनों ही जोनो में कार्यरत अधिकारी मालामाल हैं जबकि दूसरी और सरकारी कोष में सफाई कर्म


प्रथम स्वाधीनता संग्राम की महानायिका झाँसी की रानी लक्ष्मी बाई

भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज प्रथम स्वाधीनता संग्राम की महा नायिका खूब लड़ी मर्दानी झाँसी की रानी लक्ष्मी बाई का आज जन्म दिन [19 नवम्बर ,1835 ] है। इस अवसर पर इस वीरांगना के चरणों में हमारा शत -शत नमन। राष्ट्रिय अस्मिता और अपनी जन्मभूमि की रक्षा के लिए भारत माँ की इस बहादुर पुत्री ने अंग्रेजी शासकों


पुदिननि में अवैध निर्माणों से चल रहा करोड़ों का गोरखधंधा। निगम पार्षद हुए मौन क्यों ?

दिल्ली [अश्विनी भाटिया ] पूर्वी दिल्ली नगर निगम में अधिकारियों की सांठगांठ से अवैध निर्माणों का धंधा पुरे जोर -शोर से चल रहा है और भ्रष्टाचार को मिटाने के संकल्प को लेकर जीतकर आये निगम पार्षद भी इस पर मौन धारण किये हुए हैं।